महाराणा प्रताप बस्ती राजसमंद में आगामी 26 जनवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेके बैठक

News 11 राजस्थान (बंशी माली गोवलिया)
राजसमन्द में आगामी 26 जनवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेके बैठक पर समाज के विभिन्न वर्गों के नागरिक और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत माता और भगवान श्री राम के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। उद्घाटन के पश्चात आयोजित बैठक में सयोजक लीलेश जी खत्री आगामी सम्मेलन की रूपरेखा साझा की गई। बंसी प्रसाद जी ने सम्मेलन के महत्व बता कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस कार्यक्रम की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जाए और अधिक से अधिक समाजजनों को इस महाकुंभ से जोड़ा जाए। कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में गिरिराज जी लड्ढा एवम कोषाध्यक्ष के रूप मे नीलकंठ जी सोनी बनाया गया ।एकता और संगठन की शक्ति पर बल देते हुए सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की बात कही। कार्यक्रम में प्रताप बस्ती के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ-साथ मातृशक्ति की भी सक्रिय भागीदारी रही। सभी कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन के सफल क्रियान्वयन हेतु अपनी-अपनी जिम्मेदारियां संभालीं और उत्साह व्यक्त किया। इस बैठक में बद्री माली, हिम्मत मेहता,कैलाश पुरोहित, प्रहलाद वेष्णव, बसंत प्रजापत, अर्जुन खत्री, दीपक रजक, कपिल बडोला, भेरूलाल नंदवाना, मुरली भोई, रतन साहू , सत्य नारायण लक्ष्यकार, विजय मादरेचा, गिरिराज साहू, गुणसागर मादरेचा, रमेश सुथार, शांति लाल कुमावत, लक्ष्मण सिंह जी राव, नितिन महात्मा, प्रदीप खत्री,अमित सोनी, खुमान सिंह जी राव, रमेश जी मांडोत, भगवान सिंह केलावत, संजय प्रजापत, चिन्मय खत्री , हेमेन्द्र सिंह जी पंचोली, राहुल साहू, राहुल बापड़ोत, अनिल जी रजक , दुर्गेश यादव आदि उपस्थित थे!




