राजसमंद प्रताप बस्ती राजनगर में होगा विराट हिन्दू सम्मेलन

News 11 राजस्थान बंशी माली गोवलिया
राजसमन्द : 15 जनवरी 2026 , प्रताप बस्ती राजनगर द्वारा आगामी 26 जनवरी को आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारी को लेकर बड़ी बैठक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मीडिया संयोजक प्रदीप कुमार खत्री ने बताया कि बैठक में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल , हिन्दू जागरण मंच के उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव रखे साथ ही बैठक में विभिन्न टोलियों का गठन किया गया जिसमें प्रचार प्रसार टोली , निधि संग्रहण टोली, गृह सम्पर्क टोली, शोभायात्रा टोली सभी के प्रमुख तय किए गए।
बैठक में कार्यक्रम संयोजक लीलेश खत्री , सह संयोजक बद्री लाल माली, कार्यक्रम अध्यक्ष गिरिराज लड्ढा , कोषाध्यक्ष नीलकंठ सोनी , हिम्मत मेहता , कैलाश पुरोहित , नागअर्जुन खत्री , रतन साहू ,कीर्तन खत्री ,हेमेन्द्र सिंह हेमू, दीपक रजक ,अजीत उपाध्याय , शशिकांत दीक्षित , सक्षम कोठारी राजा सिंह , गिरराज साहू , बसंत प्रजापत , हीरा लाल , नितिन महात्मा , प्रहलाद वैष्णव , धर्मवीर सोनी , शांति लाल कुमावत, रमेश सुथार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।




