खजुरिया श्याम भैरुनाथ धाम में जागरण पर दो लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन,कई महिला पुरुषो को हुआ भोपा भाव

News 11 राजस्थान
संवाददाता : हस्ती मल साहु
राजसमन्द-भीलवाड़ा बॉर्डर पर सहाड़ा तहसील क्षेत्र में स्थित मेवाड़ के प्रसिद्ध देव प्रभु श्री खजुरिया श्याम भैरुनाथ मंदिर में रविवार को माही सातम के पावन अवसर पर आयोजित विशाल रात्रि जागरण में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।पूरे दिन भर करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने प्रभु भैरुनाथ के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।माही सातम को लेकर रविवार सुबह से ही मंदिर में दर्शनार्थियों के आने का क्रम शुरू हो गया,जो देर रात्रि 12 बजे तक अनवरत जारी रहा। मंदिर की ओर जाने वाले चारों दिशाओं के मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी रेलमपेल देखने को मिली।जगह-जगह ग्रामीणों व सेवाभावी भक्तों द्वारा पदयात्रियों,दुपहिया व चार पहिया वाहन से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जलपान,चाय,नाश्ता एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्थाएं की गईं।अनेक स्थानों पर रसोड़े सजाए गए,जहां भक्तों की सेवा भाव से आवभगत की गई।दिनभर श्रद्धालु नृत्य करते,भैरुनाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते नजर आए।इस दौरान कही महिला पुरूषों को भोपा भाव भी हुआ,खजुरिया श्याम भैरुनाथ सेवा समिति द्वारा मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया,जिससे पूरा धाम भक्तिरस में सराबोर हो उठा।मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र को रंग-बिरंगी लाइटों,झिलमिलाती फरिया बल्बों और तिरंगे गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया।जगह-जगह बनाए गए भव्य स्वागत द्वार श्रद्धालुओं का मन मोह रहे थे।
इस अवसर पर प्रभु श्री खजुरिया श्याम भैरुनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की गई। “प्रभु श्री श्याम पधारें जयघोष के साथ भक्तों ने प्रभु से आशीर्वाद प्राप्त किया। राजसमन्द, भीलवाड़ा,उदयपुर, चित्तौड़गढ़ सहित मुंबई, सूरत,गुजरात,बेंगलुरु,इंदौर समेत विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।भैरुनाथ विकास समिति सहित अन्य सेवाभावी भक्त व्यवस्थाओं में सतत जुटे रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दर्शन,सुरक्षा एवं यातायात की दृष्टि से गंगापुर पुलिस थाने के जवानों द्वारा चाक-चौबंद विशेष व्यवस्थाएं की गईं।
माही सातम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव और उत्साह का माहौल बना हुआ रहा।मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बढ़ति रही और जयकारों से वातावरण पूरी तरह धर्ममय हो गया।भक्तगण प्रभु श्री श्याम भैरुनाथ के दर्शन कर परिवार में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते नजर आए।खजुरिया श्याम दरबार मे भक्तो को फल और मावे का प्रसाद वितरण किया गया।




