Uncategorized

गंगापुर में अणुव्रत मंच की ईको फ्रेंडली त्यौहार पर कार्यशाला आयोजित

News 11 राजस्थान बंशी माली गोवलिया

गंगापुर में अणुव्रत मंच की ईको फ्रेंडली त्यौहार पर कार्यशाला आयोजित

गंगापुर  (रिपोर्टर दिनेश लक्षकार)

अणुव्रत मंच गंगापुर द्वारा आदर्श विद्या मंदिर में इको-फ्रेंडली त्योहार मनाने के विषय पर एक

कार्यशाला आयोजित की गयी । जिसमें शुरुआत अणुव्रत गीत से की गई।

मंच संयोजिका प्रीति रांका ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें होली जैसे त्योहार पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाने चाहिए। उन्होंने बच्चों को संदेश दिया कि रासायनिक रंगों का उपयोग न करें तथा होलिका दहन में लकड़ियों के स्थान पर उपलों (कंडों) का प्रयोग करें, जिससे पेड़ों की कटाई रुके और पर्यावरण सुरक्षित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने इको-फ्रेंडली त्योहार मनाने का संकल्प लिया। मंच सदस्य सपना नौलखा ने विद्यार्थी अणुव्रत एवं शिक्षक अणुव्रत की आचार संहिता का वाचन किया।

मंच संयोजिका रितु मेहता ने सभी का आभार व्यक्त किया। विद्यालय के विनोद पंचोली ने सभी का स्वागत किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह सहित मंच के सभी सदस्य एवं विद्यालय स्टाफ का सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!