Uncategorized
गंगापुर में नगदी चुरा कर भाग रहे बालक को किया पुलिस को सुपुर्द

गंगापुर में नगदी चुरा कर भाग रहे बालक को किया पुलिस को सुपुर्द
गंगापुर (दिनेश लक्षकार)
गंगापुर में सोमवार को मोटरसाइकिल के बैग से नगदी चुराकर भाग रहे बालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार रामलाल पुत्र नानूराम बैरवा निवासी खातीखेड़ा ने सोमवार दोपहर बैंक ऑफ बड़ौदा से 50 हजार की नगद राशि निकाली और गमचे में लपेटकर अपनी मोटरसाइकिल के बेग में रखें और सहाड़ा चौपाटी स्थित एक दुकान पर पहुंचा जहां दुकान के बाहर मोटरसाइकिल खड़ी कर खरीददारी करने लग गया। इसी दौरान एक बालक आया और मोटरसाइकिल के बैग में रखी नगदी को गमचे सहित चुराकर भागने लगा मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़कर उसका पिछा किया व उसे अग्रसेन भवन के पास पकड़ा और पुलिस को बुलाकर बालक को पुलिस के सुपुर्द किया।




