गंगापुर में सकल जैन समाज महिला मंडल ने किया गौ सम्मान आह्वान अभियान का समर्थन

गंगापुर में सकल जैन समाज महिला मंडल ने किया गौ सम्मान आह्वान अभियान का समर्थन
गंगापुर (दिनेश लक्षकार)
संपूर्ण भारत में संतों द्वारा चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान को आज सकल जैन समाज व अणुव्रत मंच की महिला मंडल ने पूर्ण समर्थन दिया। गौ सम्मान आह्वान अभियान से जुड़े राजेश रांका ने बताया कि आज कालू कल्याण कुंज में आयोजित नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर विशेष हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जैन समाज के बंधुओं ने उत्साहपूर्वक अभियान में हस्ताक्षर कर गौ-रक्षा का संकल्प लिया।इस अवसर पर अणुव्रत मंच की अध्यक्ष प्रीति रांका ने जैन समाज की महिलाओं को गौ सम्मान आह्वान अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गौ माता की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने की मांग को बल दिया जाना चाहिए। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे इस पावन अभियान से जुड़कर गौ-रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के दौरान गौ माता की जय के उद्घोष के साथ माहौल पूरी तरह गौमय हो गया। इस अवसर पर चमन लोसर, घेवर चंद बाबेल, रमेश हिरण, नानालाल बापना, शोभा लाल जीनगर, नन्द किशोर तेली, दिनेश लक्षकार, प्रवीण नौलखा, देवीलाल जैन,ममता जीनगर ,रेखा नौलखा सहित अनेक जैन समाज के कार्यकर्ता व महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं। अभियान के आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि जैन समाज की यह सक्रिय भागीदारी गौ-रक्षा आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।




