Uncategorized

गंगापुर.अम्बेडकर विचार मंच,गंगापुर व अंबेडकर जाग्रति मंच के संयुक्त तत्वाधान में नगर में बाबा साहेब अम्बेडकर जी की135 वी जन्म जयंती धूमधाम से मनायी गयी

गंगापुर.अम्बेडकर विचार मंच,गंगापुर व अंबेडकर जाग्रति मंच के संयुक्त तत्वाधान में नगर में बाबा साहेब अम्बेडकर जी की135 वी जन्म जयंती धूमधाम से मनायी गयी। रैली सुबह 8:00 बजे शिवरती दरवाजा से गगन भेदी नारो से बाबा साहब अमर रहे के उद्घोष के साथ जनचेतना रैली के रूप में नगर के मुख्य मार्गो से होते हुवे बारी दरवाजा पहुंची जंहा खटीक समाज सेवा संस्थान व बारी दरवाज़ा खटीक समाज द्वारा मंच के अध्यक्ष ओम प्रकाश चंदेल को साफा पहना कर एंव रैली पर पुष्पवर्षा कर एंव रैली में शामिल अम्बेडकरवादियों को शीतल पेय वितरित किया गया। रैली अम्बेडकर सर्किल पहुंच कर बाबा साहेब को माल्यार्पण कर,ज्योतिबा फुले सर्कल पहुंची जंहा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा को माल्यार्पण कर अम्बेडकर भवन में पहुंची जो विशाल जनसभा में परिवर्तित हुई और क्षेत्र की 10 वी व 12 वी की 80% से अधिक अंक अर्जित करने वाली कुल 32 प्रतिभाओं को अतिथियों ने भामाशाह शंकर लाल फुलवारिया द्वारा समर्पित मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र एवं अम्बेडकर जागृति मंच की ओर से बाबा साहेब की तस्वीर भेंट स्वरूप देकर सम्मानित किया गया।बस स्टैंड पर नंद लाल तेली,दिनेश तेली,दिनेश चौहान व अन्य समाज जनो द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथी विधायक लादू लाल पितलिया ने अपने उद्बोधन में समाज को बाबा साहेब द्वारा दिये सिद्धांतों पर चलने व संगठित होकर रहने का आह्वान किया,पूर्व अध्यक्ष जगदीश चंद्र जीनगर ने बुद्ध वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की,विशिष्ट अतिथि शंकर सिंह राणावत ने अपने उद्बोधन में समाज में व्याप्त ऊंच नीच की खाई को पाटने में ही सबकी भलाई बताई साथ ही श्याम लाल पुरोहित ने सभी से अपील की कि हमजे अम्बेडकर जी के जीवन मूल्यों को आत्मसात कर उनके संघर्षो से सीख लेने हेतु प्रेरित किया,अध्यक्ष ओमप्रकाश चंदेल,जाग्रति मंच अध्यक्ष मांगी लाल बैरवा,देवकिशन सालवी “मेघांश” श्याम लाल पुरोहित,नायब तहसीलदार प्रेमचंद भील,जीनगर समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश जीनगर,भाजपा नगर अध्यक्ष अमित तिवारी,पूर्व अध्यक्ष शिव लाल जीनगर,महासचिव एडवोकेट जगदीश बुलीवाल,कोषाध्यक्ष नवरतन बैरवा प्रधानाचार्य,उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र रेगर,उपाध्यक्ष चैनसुख जीनगर,महासचिव सज्जन देवी बैरवा,नन्द लाल बैरवा, लेहरु लाल बैरवा,अर्जुन लाल बैरवा,विजय लक्ष्मी जीनगर,सचिव कृष्ण गोपाल जीनगर,विनोद बुलीवाल,बालकिशन चन्देल,सत्यनारायण चन्देल,पुष्पेन्द्र बुलीवाल,विवेक चंदेल,राधेश्याम बुलीवाल,अशोक बुलीवाल,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नवरतन बैरवा,नवरतन चन्देल,राकेश सोलंकी,राज कुमार खोईवाल,पूर्व पार्षद रामदेव रेगर,मुकेश चन्देल आमली, संजय जीनगर,आन्नद श्रमण बौद्ध, ईश्वर रैगर,रेगर समाज अध्यक्ष कैलाश रेगर,किशन रेगर,महेश दायमा,नन्द लाल बैरवा व मातृशक्ति,बहने आदि कई अंबेडकरवादी उपस्थित रहे,अंत मे मंच के अध्यक्ष ओमप्रकाश चंदेल ने सभी को धन्यवाद आभार व्यक्त किया गया,मंच संचालन एडवोकेट मदन लाल जीनगर ने किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!