Uncategorized

पोटला प्राचीन नागेश्वर महादेव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक

News 11 राजस्थान बंशी माली गोवलिया

गंगापुर (दिनेश लक्षकार)

पोटला सांवलिया जी के निकट प्राचीन नागेश्वर महादेव मंदिर में भक्तिमय वातावरण में भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।

आयोजक सत्यनारायण शंकर लाल लक्षकार ने बताया कि मंदिर में 11 पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक एवं महा आरती का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल छाया रहा। इस अवसर खेमराज

लखारा,गुलाबचंद, घनश्याम लक्षकार,सुनील, विनय ,प्रकाश ,निखिल लक्षकार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय भक्तगण, श्रद्धालु और आसपास के क्षेत्रों से आए महानुभाव उपस्थित रहे। भक्तों ने भगवान नागेश्वर महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम की सफलता पर सभी भक्तों, पंडितों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!