Uncategorized

गौ सम्मान आह्वान अभियान का द्वितीय चरण 27 जुलाई को भीलवाड़ा में 5 लाख हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य

News 11 राजस्थान  बंशी माली गोवलिया

गंगापुर (दिनेश लक्षकार)

देशभर में चल रहे ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत भीलवाड़ा जिले के गौ भक्तों और प्रबुद्ध जनों की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित अग्रवाल उत्सव भवन में आयोजित की गई। परम गौ भक्त संत श्री ग्वाल गोपाल नंद जी सरस्वती के पावन सानिध्य में आयोजित इस बैठक में अभियान के द्वितीय चरण की रूपरेखा और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में भीलवाड़ा के विधायक अशोक कोठारी सहित कई प्रमुख संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

केंद्रीय गो सेवा नीति और ‘राष्ट्र माता’ के दर्जे की मांग।बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए संत ग्वाल गोपाल नंद जी सरस्वती ने कहा की इस अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार से मांग की जा रही है कि देश में एक सख्त केंद्रीय गो सेवा नीति बनाई जाए, गाय माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा या उसके समकक्ष सम्मान मिले और संपूर्ण भारत में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए कड़ा कानून बने।

दूसरे चरण में देश भर से जुटेंगे 15 करोड़ हस्ताक्षर

संत श्री गोपालानंद सरस्वती ने कहा कि गौ सम्मान आव्हान अभियान का द्वितीय चरण आगामी 27 जुलाई को देश के 790 जिला मुख्यालयों के माध्यम से कुल 15 करोड़ हस्ताक्षर एकत्रित कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल को प्रार्थना पत्र के रूप में भेजे जाएंगे।

भीलवाड़ा जिले से भेजे जाएंगे 5 लाख प्रार्थना पत्र इसी राष्ट्रव्यापी चरण के क्रम में भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भीलवाड़ा जिले भर से 5 लाख से अधिक गौ भक्तों के हस्ताक्षर करवाए जाएंगे। इन हस्ताक्षरों के साथ जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं राज्यपाल को प्रार्थना पत्र भेजा जाएगा।इस महत्वपूर्ण बैठक में गौ सम्मान आह्वान अभियान के राज्य प्रभारी बहादुर सिंह, भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी,

जिला प्रभारी जगदीश तेली,

गौभक्त सुनील जागेटिया ,लादूलाल तेली साध्वी देवगिरि सहित भीलवाड़ा जिले की विभिन्न तहसीलों के प्रभारी और भारी संख्या में गौ भक्त व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!