गंगापुर चिकित्सालय का एसडीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण
News 11 राजस्थान बंशी माली गोवलिया
गंगापुर (दिनेश लक्षकार)
सेटेलाइट चिकित्सालय गंगापुर का एसडीएम विवेक गुर्जर द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय पीएमओ डॉ शरद नलवाया , बीसीएमएचओ डॉ विपिन शर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ संध्या नलवाया उपस्थित रहे। उपखंड अधिकारी गुर्जर ने चिकित्सालय की समस्त सुविधाओ व व्यवस्थाओं रजिस्ट्रेशन काउंटर, मेटरनिटी वार्ड, महिला/पुरुष वार्ड, औषधि भंडार, लेबोरेटरी, लेबर रूम, ट्रॉमा सेंटर के सम्बंध में
जानकारी प्राप्त की एवं उपस्थित मरीजो व परिजनों से बातचीत
करके चिकित्सालय की व्यवस्थाओ का जायजा लिया।
डायलिसिस मशीन एवं ब्लड स्टोरेज यूनिट की सुविधा जल्द शुरू करने हेतु निर्देशित किया । उपखंड अधिकारी ने सफाई व्यवस्था को लेकर सुधारात्मक दिशा निर्देश दिए गए व सफाई ठेकेदार को सफाई हेतु पाबंद करने के सम्बंध में निर्देश दिए गए। आवश्यक सुविधाओ के विस्तार हेतु आगामी RMRS बैठक में प्रस्ताव लिया




